{"_id":"59b975704f1c1bb4688b460e","slug":"71505326448-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्ती नदी में डूबा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती नदी में डूबा छात्र
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना। भेड़ी गांव का रहने वाला छात्र राप्ती नदी में डूब गया। वह नदी के किनारे सुबह नौ बजे शौच करने गया था। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। पुलिस गोताखोरों की टीम बुलाकर नदी में तलाश कर रही है।
भेड़ी गांव के संजय प्रसाद का बेटा अमन बुधवार की सुबह करीब नौ बजे राप्ती नदी के किनारे शौच करने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। वह नदी में गिरकर बहने लगा, कुछ दूर जाकर वह गहरे पानी में डूब गया। गांववालों ने बालक को पानी में बहता देख शोर मचाया। कई लोग उसे बचाने को नदी में कूदे पर वह दूर निकल गया था। पुलिस मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की टीम उतारी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। घटना से गांव में मातम पसरा है। अमन दो भाइयों में बड़ा था। वह गांव के एक पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। उसके परिवार में मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।