फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दिखायी दरियादिली तो कम्युनिटी पुलिसिंग से मिली मदद

दिखायी दरियादिली तो कम्युनिटी पुलिसिंग से मिली मदद

Tue, 05 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
दिखायी दरियादिली तो कम्युनिटी पुलिसिंग से मिली मदद
देवरिया। जिससे थी मदद की आस उसी ने आफत में धकेल दिया। लाचारी में सिसकते ऐसे एक मजदूर का सहारा बनी कम्युनिटी पुलिसिंग। यह दास्तान है शहर के एक निजी नर्सिंग होम के चंगुल में फंसे एक बेबस मजदूर की। नर्सिंग होम संचालक छह हजार के लिए मजदूर की पत्नी को डिस्चार्ज नहीं कर रहा था। सड़क पर बिलख रहे मजदूर की परेशानी की जानकारी जब कम्युनिटी पुलिसिंग तक पहुंची तो उसे न केवल इलाज में मदद मिली, बल्कि पत्नी के इलाज के लिए कर्ज लेकर जमा की रकम को भी अस्पताल संचालक ने वापस कर दिया।
विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले रामगुलाम टोला निवासी राकेश मद्घेशिया की गर्भवती पत्नी आरती को दस दिन पूर्व प्रसव पीड़ा शुरू हुई। मोहल्ले की आशा रिंकू जायसवाल आरती को लेकर महिला जिला अस्पताल पहुंची। कुछ देर यहां रुकने के बाद आशा ने राकेश को झांसे में ले लिया। जच्चा-बच्चा को खतरा बताते हुए वह राघव नगर के मां विंध्यवासिनी नर्सिंग होम ले गई। यहां एक दिन गर्भवती का इलाज हुआ और डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया और 20 हजार रुपये खर्च बताया। राकेश ने तीन दिन पूर्व ब्याज पर लेकर जैसे-तैसे 14 हजार रुपये तो जमा करा दिए, पर नर्सिंग होम वाले छह हजार के लिए आरती को डिस्चार्ज नहीं कर रहे थे। हालात से हारा राकेश अस्पताल के बाहर फूट-फूटकर रो रहा था। लोगों की नजर राकेश पर पड़ी तो उसकी परेशानी की जानकारी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले दिग्विजय चौबे को दी गई। वह राकेश को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएस को पूरी कहानी सुनाई। इसके बाद सारी जानकारी कम्युनिटी पुलिसिंग के प्रभारी विजय श्रीवास्तव को दी गई, तो मामले ने करवट ली। एसपी के निर्देश पर टीम नर्सिंगहोम पर पहुंची। देखते ही देखते वहां हड़कंप मच गया। टीम के बातचीत करने के बाद नर्सिंग होम संचालक ने राकेश की ओर से जमा 14 हजार रुपये वापस कर प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया। यही नहीं फ्री इलाज का भी वादा किया। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि शिकायत पर टीम पहुंची थी और राकेश की मदद की गई। अब पुलिस मजदूर को नर्सिंग होम पहुंचाने वाली आशा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed