{"_id":"5968f7e24f1c1bb1768b46fa","slug":"71500051426-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद की बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद की बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे लोग
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला अस्पताल में भर्ती रंजना बहन की बेटी समृद्धि की मौत से काफी दुखी है। मौत को पास से देखने वाली रंजना रो-रोकर कह रही थी कि लोग मदद की बजाय वीडियो बनाने में लगे थे। यदि लोगों ने तत्काल अस्पताल भेजवाया होता तो समृद्धि बच सकती थी।
दरअसल, मिनी ट्रक ने विनय को कुचल दिया तो समृद्धि भी चपेट में आ गई। इससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा था। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन मदद की बजाय वीडियो बनाने में जुट गए। रंजना का कहना था कि वह बच तो जरूर गई, लेकिन मदद करने लायक नहीं थी। दर्द से बेहाल रंजना लोगों को इशारे करके मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन लोग वीडियो बनाने में लगे रहे। चचेरे भाई के मौत की जानकारी तो उसे लग गई थी, लेकिन जब समृद्धि के मौत की खबर आई तो वह खुद को संभाल नहीं सकी और जोर-जोर से रोने लगी। सर्जिकल वार्ड में भर्ती रंजना रो-रोकर यही कर रही थी कि भगवान मुझे क्यों नहीं मौत आई।