फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घाघरा के बढ़ते जलस्तर से लोग भयभीत

घाघरा के बढ़ते जलस्तर से लोग भयभीत

Fri, 07 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
घाघरा के बढ़ते जलस्तर से लोग भयभीत
बरहज। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर में की वजह से लोग भयभीत है। कटइलवा और कुरह परसियां के विस्थापित चार घरों के टोले पर हो रही कटान से लोग 2014 की बाढ़ को याद कर सहम जा रहे हैं। पिछले साल नदी का जलस्तर न बढ़ने से बाढ़ जैसी समस्या से लोगों को दो-चार नहीं होना पड़ा था। लिहाजा इस बार विभाग ने समय से बंधों पर बने रैट होल, रेन कट, स्याही के मांद सहित अन्य मरम्मत कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 2007 से हो रहे कटान के बाद भी प्रशासन के न चेतने पर घाघरा ने 2014-15 में गोरखपुर जनपद के कोलखास और कुरह परसियां गांव को पूरी तरह लील लिया था। करीब छह माह से कपरवार संगम तट और कटइलवा के समीप कटान हो रहा है। चार दिन पहले मापक यंत्र पर घाघरा नदी का जलस्तर 64.20 था। वर्तमान में 65.30 मीटर पर पहुंच गया है। घाट पर पानी के दबाव और बढ़ते जलस्तर से कुछ गांवों की सैंकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed