फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ओवरलोडिंग से निजात दिलाने का हो रहा प्रयास: एमडी

ओवरलोडिंग से निजात दिलाने का हो रहा प्रयास: एमडी

Mon, 26 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग से निजात दिलाने का हो रहा प्रयास: एमडी
देवरिया। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक विशाल चौहान ने कहा कि ओवरलोडिंग से निजात के लिए प्रयास किया जा रहा है। आगरा से गोरखपुर जोन के लिए 10 केवीए के 27 ट्रांसफॉर्मर भेजे जा रहे हैं। ये सभी देवरिया में आएंगे। इसके साथ ही वाराणसी से 127 ट्रांसफॉर्मर देवरिया आएगा। प्रबंध निदेशक विशाल चौहान सोमवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस महीने देवरिया में 37 ट्रांसफॉर्मर जले हैं। 15 को बदल दिया गया है। शेष 22 को मंगलवार तक बदल दिए जाएंगे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा को निर्देश दिया कि हरहाल में 48 घंटा में ट्रांसफॉर्मर बदल जाना चाहिए। अन्यथा दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि 90 दिन में 8000 ट्रांसफॉर्मर बदलने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने आगरा जोन से आने वाले ट्रांसफॉर्मर को देवरिया भेजने के लिए मुख्य अभियंता गोरखपुर को निर्देशित किया। एमडी विशाल चौहान ने भटवलिया स्थित विद्युत विभाग के वर्कशाप का निरीक्षण किया। यहां बिखरे पड़े स्क्रैप को देखकर नाराजगी जताई। अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि इसे ठीक करा लिया जाए।
विज्ञापन


दोषी कर्मचारियों पर केस दर्ज कराने का निर्देश
रविवार को बैतालपुर में हुई लाइनमैन की मौत का उन्होंने संज्ञान लिया और निर्देश दिया कि इस मामले में जितने भी कर्मचारी दोषी हों, सभी पर केस दर्ज कराया जाए। कर्मचारियों की गलती की वजह से ही लाइनमैन रवींद्र की जान गई है। उन्होंने कहा कि कार्यालयों से संबद्ध होकर कार्य करने वाले लाइनमैन अब फील्ड में जाएंगे। एमडी विशाल चौहान ने मुख्य अभियंता एके सिंह को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर फील्ड में भेज दें। वह अपना मूल कार्य करें। रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय कुमार मिश्र की शिकायत मिली कि वह उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। इस पर एमडी ने मुख्य अभियंता गोरखपुर एके सिंह को आदेश दिया कि वे जेई के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed