फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   70 more found positive

आरोग्य मित्र और बिजलीकर्मी समेत 70 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Mon, 27 Jul 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
70 more found positive
आरोग्य मित्र और बिजलीकर्मी समेत 70 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
विज्ञापन

संख्या हुई 901, 603 लोग ठीक होकर चले गए घर, 262 एक्टिव केस
एक दुकानदार समेत दो की हालत नाजुक, बस्ती मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को 70 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 901 हो गई है। जबकि नौ लोगों की अब तक मौत हो गई है। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन्हें बस्ती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
मझगांवा सीएचसी पर तैनात आरोग्य मित्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लार नगर के इंदिरा नगर के रहने वाले एक युवक तथा भरटोलिया वार्ड निवासी एक दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रामपुर कारखाना के डुमरी, मुंडेरा, बरियारपुर समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के गरुलपार निवासी एक युवक और भुजौली कॉलोनी के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटपाररानी के विद्युत उपकेंद्र का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। लाखोपार गांव के एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाटपाररानी नगर के आजाद नगर के एक युवक संक्रमित मिला है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। एक्टिव केस 262 है, जिनका इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 70 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 901 हो गई है।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही दिखी
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही दिखी है। ट्रूूनॉट मशीन की जांच में रविवार की रात को एक संक्रमित पॉजिटिव मिला। उसे पूरे रात जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। सुबह उसे बस्ती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, क्योंकि उसे वेंटिलेटर की जरूरत थी। मरीज को लेकर एंबुलेंस चालक बस्ती मेडिकल कॉलेज पहुंच गया और रेफर का कागज यहीं छोड़ दिया। इसके चक्कर में मरीज को कोविड-19 अस्पताल में डॉक्टर भर्ती नहीं कर रहे थे। दो घंटे तक एंबुलेंस में मरीज को रखना पड़ा। सीएमओ तक मामला पहुंचा तो ह्वाट्सएप पर केस आईडी और रेफर का कागज भेजा गया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि एंबुुलेंस चालक की गलती है। जल्दबाजी में कागज छोड़ दिया था। ह्वाटसअप से कागज भेजकर मरीज को भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ताला तोड़कर बना कोविड-19 सेल
देवरिया। सीएमओ कार्यालय में कोविड-19 सेल बनाने के निर्देश डीएम अमित किशोर ने दिए थे। अभी तक कोविड सेल नहीं बन सकी थी। सीएमओ के आदेश के बाद भी कार्यालय के बाबू कमरे में ताला बंद कर चले गए थे। आनन-फानन कार्यालय का ताला तोड़ा गया और कोविड-19 सेल बनाई गई ताकि डीएम निरीक्षण कर सकें।
जेल में फिर दो बंदी मिले पॉजिटिव
11 लोग अब तक हो चुके हैं संक्रमित, 720 लोगों का लिया गया है सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला कारागार में बंदियों के पॉजिटिव मिलने का क्रम जारी है। रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में दो बंदी पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में पॉजिटिव की संख्या 11 हो गई है। सोमवार को भी स्वास्थ्य टीम ने बंदियों का सैंपल लिया। वैसे 11 पॉजिटिव बंदियों में दो जमानत पर रिहा हो चुके हैं। चार बंदी जिला अस्पताल परिसर में कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हैं। पांच डिस्चार्ज अस्पताल से जेल के लिए हो चुके हैं। जिन्हें जेल में क्वारंटीन बैरक में रखा गया है।
जिला कारागार में तकरीबन 100 महिलाओं समेत 1505 बंदी बंद हैं। कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद जेल में बंदियों की मुलाकात बंद कर दी गई। दो माह तक मुलाकात बंद होने के बाद सामान की छूट दी गई है। इसी बीच 350 बंदियों एवं जेल अधिकारियों का सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा गया तो एक बंदी रक्षक समेत चार लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद 720 सैंपल बंदियों के भेजे गए। इसमें 11 संक्रमित मिले हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने दो दिनों के अंतराल में 552 सैंपल जांच के लिए भेजा। इसमें सिर्फ दो बंदी संक्रमित पाए गए हैं। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सोमवार को भी बंदियों के सैंपल लिए गए। संक्रमण को देखते हुए जेल प्रशासन ने बाहर से आने वाले नए बंदियों को पहले अस्थायी जेल, फिर वहां से क्वारंटीन सेंटर में रख रहा है। संक्रमितों के लिए अलग से इंतजाम किया गया है। ताकि दूसरे बंदी संक्रमित न होने पाएं। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 11 लोग संक्रमित हुए हैं। रविवार की देर शाम 552 बंदियों की रिपोर्ट आई, जिसमें दो पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष बंदी निगेटिव मिले है। उन्होंने बताया कि संक्रमित दो बंदी जमानत पर रिहा हो चुके हैं। पांच बंदी कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। चार बंदी अब भी भर्ती हैं।
जिला कारागार में अभी तक 11 पॉजिटिव बंदी एवं बंदी रक्षक मिलने के बाद जेल को सैनिटाइज कराया गया है। सोमवार को 552 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

रामपुर सीएचसी सील
रामपुर कारखाना। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के संक्रमित मिलने के बाद यहां कार्यरत 45 कर्मचारियों की जांच सोमवार को कराई गई। फार्मासिस्ट समेत छह और कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। रामपुर कारखाना पीएचसी को सील कर दिया गया है। रविवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समेत तीन लोगों की एंटीजन किट से कोरोना जांच हुई। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत 45 कर्मचारियों की जांच हुई। पीएचसी से जुड़े आरबीएसके टीम के सभी चिकित्सकों और फार्मासिस्ट की भी एंटीजन किट से जांच कराई गई। जांच में पीएचसी के फार्मासिस्ट समेत आधा दर्जन कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। इन लोगों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed