फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   70 litre recovered, 5 arrested

70 लीटर कच्ची शराब जब्त, पांच गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2020 05:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
70 litre recovered, 5 arrested
70 लीटर कच्ची शराब जब्त, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कच्ची शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने पांच लोगों को 70 लीटर शराब के साथ पकड़ा। भलुअनी पुलिस ने महावीर पुत्र बंधू भगत निवासी शिवनाथपुर, थाना सिसई, गुमला झारखंड के कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब जब्त किया। लार पुलिस ने राहुल पुत्र ज्ञानी निवासी बौली वार्ड व सुनील पुत्र रामकैलाश निवासी चोरडीहा थाना लार को दस-दस लीटर शराब के साथ पकड़ा। मदनपुर पुलिस ने गिरीश नारायण पुत्र प्रेम प्रजापति निवासी मदनपुर को 20 लीटर तथा गौरी बाजार पुलिस ने सुशील उराव पुत्र हरचू निवासी लार्गोनाव थाना पुसोव, गुमला झारखंड को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया। जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। बघौचघाट पुलिस ने दल्लू यादव पुत्र स्व. सोमारी यादव निवासी भरपुरवा थाना विजयीपुर, बिहार, मदनपुर पुलिस ने अतरवासी देवी पत्नी मारकंडेय निवासी मोहरा मनियापार थाना मदनपुर, रूद्रपुर पुलिस ने नजबुन निशा पत्नी वसीम निवासी करमेल बनरही थाना रूद्रपुर व तरकुलवा पुलिस ने राकेश पांडेय पुत्र छोटेलाल निवासी दुरगौली थाना सिकन्दरपुर बलिया को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ 151 सीआरपीसी तथा 28 लोगों के विरुद्ध 110 जी के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। वहीं तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान 261 वाहनों का चालान
देवरिया। जिले में शातिर अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस ने 261 वाहनों का (ई-चालान) किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed