फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7 kasturaba school will be upgraded

जिले के सात कस्तूरबा विद्यालय होंगे उच्चीकृत

Tue, 12 May 2020 08:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
7 kasturaba school will be upgraded
जिले के सात कस्तूरबा विद्यालय होंगे उच्चीकृत
विज्ञापन

दो में छात्रावास एवं एकेडमिक व्यवस्था और पांच में बनेगा केवल छात्रावास
राजीव यादव
देवरिया। जिले में संचालित सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के उच्चीकरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अंतर्गत चयनित छात्राओं 12वीं तक के आवासीय एवं शिक्षा का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसमें से दो विद्यालयों को छात्रावास और पूरी एकेडमिक व्यवस्था बनेगी। पांच में केवल छात्रावास बनेंगे। यहां की छात्राएं पास के राजकीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पठन-पाठन करेंगी।

जनपद में वर्तमान में देवरिया सदर में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोराराम, बैतालपुर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया, रामपुर कारखाना में डायट परिसर, पथरदेवा में उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट, देसही देवरिया क्षेत्र में टीला टाली महुआडीह बाजार से पूरब, गौरीबाजार क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरहट, बरहज में बीआरसी परिसर, भलुअनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ेर, भाटपाररानी में फुलवरिया- लार मार्ग पर, बनकटा में बीआरसी परिसर, रुद्रपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरवां, भटनी क्षेत्र में रुपई बैकुंठपुर के पूरब, लार में बीआरसी परिसर को मिलाकर कुल 13 कस्तूूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन हो रहा है। प्रत्येक विद्यालय में 100 छात्राओं का नामांकन किया गया है। इनके रहने, पठन-पाठन का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करती है। अब शासन ने जिले के सात ऐसे विद्यालयों का उच्चीकरण करने का निर्णय लिया है। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक त्रिभुवन नारायण पांडेय ने बताया कि उच्चीकरण के अंतर्गत कस्तूरबा की छात्राओं को भी 12वीं तक की शिक्षा अब यहां पर उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक केवल कक्षा छठवीं से आठवीं तक ही शिक्षा एवं आवासीय व्यवस्था यहां थी। अब रामपुर व बरहज कस्तूरबा में 12वीं तक की पढ़ाई के लिए छात्रावास तथा एकेडमिक व्यवस्था एक ही परिसर में होगी। इसके अलावा बैतालपुर, भाटपाररानी, पथरदेवा, लार व देवरिया सदर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा विद्यालयों में केवल नए छात्रावास बनेंगे। यहां की छात्राओं को पास के राजकीय स्कूल या मान्यता प्राप्त स्कूल में नामांकन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन ने उच्चीकरण के लिए निर्धारित बजट का 40 प्रतिशत की धनराशि भी जिले को आवंटित कर दिया है। उम्मीद है कोरोना संकट के बाद निर्धारित जगहों पर छात्रावास व एकेडमिक व्यवस्था बनने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed