{"_id":"6339d1e04191d033383bf697","slug":"7-injured-in-accident-deoria-news-gkp452619669","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी वाहन पलटा, सात व्यवसायी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी वाहन पलटा, सात व्यवसायी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारी वाहन पलटा, सात व्यवसायी घायल
संतकबीर से नगर लौट रहा था वाहन, खुखुंदू के नरौली भीखम के समीप हुई घटना
पुलिस और राहगीरों ने मिलकर गाड़ी में दबे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली भीखम के समीप रविवार सुबह संतकबीर नगर से लौट रहा एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार सात व्यवसायी दबकर घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों की मदद से गाड़ी का शीशा तोड़कर दबे व्यवसायियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया गया। उधर, इस दौरान कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
सलेमपुर कस्बा के रहने वाले रेडिमेड कपड़े के कुछ व्यवसायी शनिवार रात को सवारी वाहन लेकर संतकबीर नगर के बरदहिया में बाजार करने गए थे। वहां से लौटते समय रविवार की सुबह वाहन लेकर चालक अभी देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर नरौली भीखम के समीप पहुंचा था कि अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
इसमें व्यवसायी शिवम (18) सलेमपुर गांधी चौक वार्ड नंबर 9, विक्की (19), हिमांशु (20), रजत (22), नागेन्द्र (35), प्रेमसागर (24), गोलू (19) निवासी सलेमपुर कस्बा घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर निकाल अस्पताल भेजवाया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि खलीलाबाद से बाजार कर व्यवसायी लौट रहे थे। चालक को झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है।