फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7 found absent in chc phc

बंद मिला न्यू पीएचसी, दो डॉक्टर सहित सात मिले गैरहाजिर

Fri, 08 Jul 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
7 found absent in chc phc
न्यू पीएचसी बेलही का सीएमओ ने किया निरीक्षण। संवाद - फोटो : DEORIA
बंद मिला न्यू पीएचसी, दो डॉक्टर सहित सात मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

न्यू पीएचसी व सीएचसी का सीएमओ ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को चार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व एक सीएचसी का निरीक्षण किया। इसमें एक न्यू पीएचसी बंद मिला। वहीं, दो चिकित्सक सात स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने डॉक्टर के समय से बैठने सहित अन्य व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। प्रभारी सीएमओ शुक्रवार को सबसे पहले नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पकहां पहुंचे, जहां अस्पताल बंद मिला। यहां से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौचघाट पहुंचे तो प्रभारी डॉ. प्रभात रंजन नहीं थे। बताया गया कि उन्हें सीएचसी पथरदेवा का चार्ज मिला है, वहीं हैं। फार्मासिस्ट रविंद्र प्रताप का ट्रांसफर हुआ है। दो एएनएम सरोज भारती व नुसरत अनुपस्थित हैं। बताया गया कि दोनों घर पर हैं। बुलाने पर नुसरतआरा ने बताया कि उनका ट्रांसफर बलिया हो गया है। सरोज भारती से घर पर होने का कारण पूछने पर जवाब संतोषजनक नहीं रहा। यहां अस्पताल में चल रहे मलवाबर आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर और फार्मासिस्ट अनुपस्थित थे। इसके बाद नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजरिया बाजार में डॉ. मलाई जैन और फार्मासिस्ट अखंड प्रताप सिंह अनुपस्थित मिले। एलए लोरिक यादव सभी कार्य देख रहे थे। यहां अनियमितता पाई गई। ओपीडी रजिस्टर नहीं मिला। इसके बाद नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलही पहुंचे। यहां फार्मासिस्ट अनूप कुमार पांडेय को छोड़कर स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर थे। बशीर अहमद, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार शुक्ला दो दिन एवं पूजा एक जुलाई से अनुपस्थित थीं। स्टाक बुक मांगने पर फार्मासिस्ट ने बताया कि प्रदीप कुमार शुक्ला का अभी ट्रांसफर हुआ है उन्होंने अभी चार्ज नहीं दिया है। संविदा कर्मी रागिनी कुमारी चार जुलाई से अनुपस्थित पाई गईं। उनके द्वारा ठीक से कार्य न करने की शिकायत मिली। इसके बाद सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचे, जहां डॉ. मनोज कुमार जैन एक जुलाई से अनुपस्थित मिले। प्रभारी ने बताया कि यहां कोई बाबू और स्थायी एएनएम नहीं है। कर्मी मुरारी लाल, स्वीपर रामआशीष व वार्ड ब्वॉय एक जुलाई से अनुपस्थित हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मी प्रियंका मौर्या मैटर्निटी लीव पर हैं। प्रभारी सीएमओ ने अस्पताल की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था एवं डॉक्टर को बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा
देवरिया। अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों व जांच केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से छापा मारा जा रहा है। शुक्रवार को सलेमपुर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एमपी तिवारी, सरोज तिवारी ने सलेमपुर में अल्ट्रासाउंड सहित दो जांच केंद्रों पर छापा मारा। एक केंद्र पर चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं मिले। एक कर्मी था। वहीं, एक केंद्र पर डॉक्टर मौजूद थे। जबकि टीम को देख कर एक केंद्र के कर्मी बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed