{"_id":"60d229958ebc3e6efa6d441e","slug":"7-booked-including-doctor-deoria-news-gkp399116019","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी के निर्देश पर चिकित्सक समेत सात लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी के निर्देश पर चिकित्सक समेत सात लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी के निर्देश पर चिकित्सक समेत सात लोगों पर केस दर्ज
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के निकट स्थित कटरा में दुकान पर कब्जा करने के मामले में चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज हो गया है। एडीजी गोरखपुर के निर्देश पर डॉ. संजीव सिंह, कारोबारी नंदलाल जायसवाल, राजेश समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सदर कोतवाली के गरूलपार मोहल्ला निवासी श्याम जायसवाल की शहर के रामलीला मैदान के पास कपड़ा और फर्नीचर की दुकान थी। आरोप है कि उसकी दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया गया। पीड़ित ने अपर पुलिस महानिदेशक से नियमों के खिलाफ कटरा बनाए जाने की शिकायत की थीं। इससे नाराज लोग 23 अक्तूबर 2019 को उसकी दुकान पर आए और मारपीट करने लगे। इसके बाद डायल 112 पुलिस उसको व दो अन्य विपक्षी को कोतवाली लेकर चली गई और फर्जी मुकदमे चालान कर दिया। उसी रात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सिंह, व्यवसायी नंदलाल जायसवाल, राजेश, हरिओम, गुड्डू, विजय और रमेश जायसवाल दुकान पर पहुंचे। आधी रात को दुकान में रखा चार ट्रक सामान लेकर चले गए और दुकान पर कब्जा जमा लिया। इस मामले की शिकायत वादी के पिता ने कोतवाली पुलिस से किया लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।