फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   69 positive 1 died

69 की रिपोर्ट पॉजिटिव, एक की मौत

Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
69 positive 1 died
69 की रिपोर्ट पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन

एसई कार्यालय में तैनात थे एक्सईएन, कार्यालय को कराया गया सैनिटाइज
एसई कार्यालय में तैनात थे एक्सईएन, कार्यालय को कराया गया सैनिटाइज
बैतालपुर पीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी हुए संक्रमित, 43 लोगों की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बृहस्पतिवार को 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें बिजली निगम के एसई कार्यालय में अटैच एक्सईएन और बैतालपुर पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। उधर, जंगल बेलवा के रहने वाले एक 44 वर्षीय संक्रमित की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या 4174 हो गई है, जबकि अब तक 44 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हुई है।
बिजली निगम के एसई कार्यालय में अटैच एक्सईएन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले इस कार्यालय के एक बाबू संक्रमित हो चुके हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में दहशत है। कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। बैतालपुर पीएचसी पर तैनात दो स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएचसी को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। रोडवेज के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बरहज के पैना गांव के तीन लोगों और लार रोड कुुंडौली के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुंडौली गांव में इसके पूर्व कई लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। रामपुर अवस्थी एक, चांदपार एक, पुलिस लाइंस एक, नोनापार एक, रुद्रपुर एक, पिपरा मदन गोपाल के एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन कर इनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

फोटो समाचार
हर दुकानदार का होगा कोरोना टेस्ट
तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में चलेगा टेस्टिंग अभियान
रुद्रपुर मुनादी कराकर दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को काबू करने के लिए टेस्टिंग अभियान तेज करने की रणनीति बनाई गई। बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में कोरोना का प्रभाव रोकने में लगाए गए विभागों की बैठक हुई। इस दौरान टेस्टिंग में सहयोग करने को विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में टेस्टिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में रोज प्रगति रिपोर्ट जिले पर भेजी जा रही है। कोरोना को लेकर अभियान से जुड़े लोगों की तहसील में रोज समीक्षा बैठक होगी। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि टेस्टिंग बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य, विकास, राजस्व, पुलिस सहित अन्य विभागों को मिलाकर टीम गठित की गई है। यह टीम टेस्टिंग बढ़ाने में सहयोग करेगी। नगर क्षेत्र के सभी दुकानदारों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए मुनादी कराकर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश नगर पंचायत को दिए गए हैं। जिस दुकानदार का कोरोना टेस्ट नहीं होगा उसके दुकान खोलने पर पाबंदी लगा दी जाएगी। विकास विभाग के सफाई कर्मचारियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खुद की सैंपलिंग कराने के बाद गांव के लोगों को सैंपलिंग सेंटर पर लाकर कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील क्षेत्र में चार सैंपलिंग सेंटर बनाए गए हैं। रुद्रपुर सीएचसी, पचलड़ी, सरांव और कन्हौली के पीएचसी को सैंपलिंग सेंटर बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर कोरोना टेस्ट के लिए मोबाइल टीम भी बुलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग अभियान की प्रतिदिन समीक्षा बैठक की जाएगी। बैठक में सीएचसी के अधीक्षक डॉ दिनेश यादव, डॉ सुशील मल्ल, डॉ राजेश सिंह, डॉ माधवी शुक्ल, डॉ किरन वर्मा, एलबी चौधरी, विकास कुमार, ईओ उपेंद्र नाथ सिंह, एडीओ धीरेंद्र सागर, सुशील पांडेय, सबरे आलम, विवेक जायसवाल, वीरेंद्र सान्याल, मनीष शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed