फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   62.54 per cent polling in the fourth phase

चौथे चरण में 62.54 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 10 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

खराब मौसम के बावजूद प्रधानी चुनाव के चौथे चरण में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया।चार ब्लॉकों में 62.54 फीसदी वोट पड़े। कई जगहों पर फर्जी मतदान को लेकर मारपीट और हंगामा होता रहा। 

कई जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुईं।  पुलिस और प्रशासन ने मतदान केंद्रों के पास हंगामा करने वालों को  खदेड़ा। मतपेटिकाओं  को देर रात तक ब्लॉक मुख्यालय  पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। 

भागलपुर, बरहज, भलुअनी और लार  ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 276 पदों के लिए मतदान हुआ। बुधवार की सुबह सात  बजे से  मतदान शुरू हो गया। 

सुबह मतदाताओं की तादात कम देखी गई लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ बढ़ता गया। बूथों पर घूंघट पर महिलाएं पहुंची। युवाओं में जोश दिया तो बुजर्ग भी मतदान में पीछे नहीं रहे।

 भागलपुर, बरहज, भलुअनी और लार  ब्लॉक ब्लॉक के कई मतदान  केंद्रों पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के बीच नोंकझोक हुई। पुलिस की टीम बूथों पर दौड़ती रही।

 मौसम के चलते कई बूथों पर पेट्रोमैक्स जलाकर मतदान कराया गया। मतदान केंद्रों के पास मारपीट की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं। 

बरहज के कपरवार बूथ पर फर्जी मतदान करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। कमिश्नर, डीआईजी ने लार इलाके के अति संवेदनशील प्लस बूथों का जायजा लिया। डीएम अनिता श्रीवास्तव और एसपी पंकज कुमार चुनाव में पूरे दिन बूथों का निरीक्षण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed