फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बारिश से शहरवासियों की दिक्कतें बढ़ीं

बारिश से शहरवासियों की दिक्कतें बढ़ीं

Thu, 30 Aug 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बारिश से शहरवासियों की दिक्कतें बढ़ीं
बारिश के बीच भिंगते हुए जाते जरूरतमंद। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/भाटपाररानी। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई। धान की सफल को बारिश से जहां संजीवनी मिली। वहीं गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। शहर की कई प्रमुख सड़कें और सरकारी कार्यालयों में बाहर जलजमाव होने से दिक्कतें हुईं। कृषि विभाग कार्यालय के बाहर जलजमाव की वजह से डीएम को कार्यालय के अंदर जाने में असमर्थता जाहिर की। वहीं भाटपाररानी नगर की कई सड़कों पर भी जलजमाव की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

सुबह धूप होने से मौसम तल्ख हो गया, लेकिन दोपहर बाद बारिश शुरू हुई और रूक-रूक कर पानी गिरता रहा। बारिश का पानी कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, कैंपस, कृषि भवन कैंपस, न्यू कॉलोनी, भटवलिया, उमानगर, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ मंदिर, खरजरवा समेत कई मोहल्लों व परिषदीय स्कूलों के बाहर लग गया। बीएसए कार्यालय का निरीक्षण कर बाहर निकले डीएम अमित किशोर ने कृषि भवन में जाने का प्रयास किया, लेकिन परिसर में बारिश का पानी लगने से वह कार्यालय में नहीं गए और जल निकासी का इंतजाम कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा भाटपाररानी नगर स्टेशन रोड, दुर्गा मंदिर रोड, मस्जिद रोड, रतसिया मोड़, स्टेट बैंक रोड, थाना रोड, मालवीय रोड की सड़कों पर जलभराव रहा। इसकी वजह से राहगिरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालों की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन परिसर में काफी देर तक पानी भरा रहा। रेल यात्रियों को घुटने भर पानी पार कर स्टेशन पर जाना पड़ा। नगरवासियों ने नालों की सफाई और गड्ढे में तब्दील हुई सड़कों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed