फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छठ गीतों ने घाटों पर लगाया चार चांद

छठ गीतों ने घाटों पर लगाया चार चांद

Thu, 26 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
छठ गीतों ने घाटों पर लगाया चार चांद
बरहज। छठ महापर्व में घाटों पर दोपहर से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर महिला-पुरुषों की खचाखच भीड़ रही। सुरक्षा इंतजाम को लेकर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। गुरुवार को व्रती महिलाएं छठ सामग्रियों के साथ दोपहर से घाटों पर पहुंच भगवान सूर्य का पूजा किया। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। नगर के सरयू तट पर बने थाना घाट, नया घाट, तुलसी घाट, बरहना घाट, राम घाट, सीता घाट, आरती घाट सहित कपरवार, कटइलवा, गौरा, नौकाटोला, महेन आदि घाटों पर भीड़ होने से पैर रखने तक की जगह नहीं थी। सभी घाटों पर करीब 40 हजार महिला-पुरुषों की भीड़ रही। घाटों पर महिलाओं के हाथों में जलते दीपक आकर्षक लग रहे थे। महिलाएं सूर्य की उपासना कर पुत्र और परिवार के दीर्घायु होने की कामना की। मन्नतें पूर्ण होने वाली महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कोसी भरा। लोगों की सुविधाओं को लेकर लाउडस्पीकर पर लगातार निर्देश दिए जा रहे थे।
विज्ञापन


सुरक्षा इंतजाम के लिए लगी थी नावें
बरहज। नगर के सरयू तट पर बने घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ और सुरक्षा इंतजाम को लेकर प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नदी में जुगाड़ नाव और स्टीमर की व्यवस्था कर रखी थी। जो नदी में चौकसी बरत रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य मार्गों पर तैनात थी पुलिस
बरहज। छठ पर्व पर नगर सहित आसपास के गांवों से उमड़ने वाली भीड़ की सहूलियत और सुरक्षा को लेकर नदी घाटों सहित मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुलिस बल वर्दी और सादे वेश में तैनात थी। भीड़ में अराजकतत्वों तक आसानी से पहुुंचने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिसकी मानीटरिंग उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह और सीओ वरुण मिश्र स्वयं कर रहे थे। शाम को नगर की सड़कें सूनी हो गई थीं। लेकिन सूर्यास्त होते ही सड़कों पर अचानक महिला-पुरुषों और बच्चों की भीड़ बढ़ गई। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed