{"_id":"59dd04684f1c1bf4688b517e","slug":"61507656808-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली को लेकर एसडीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली को लेकर एसडीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। मझौलीराज नगर के धुसा और कर्जवानी वार्ड में लोगों को तीन वर्ष से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। इससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। विभाग बिजली का बिल भी भेज रहा है। इसकी शिकायत लोगों ने विभाग और तहसील दिवस पर की। इसके बावजूद आपूर्ति फिर से चालू नहीं हो सकी। इससे नाराज लोगों ने एसडीएम दफ्तर के पास प्रदर्शन किया।
तीन साल पहले आए आंधी-पानी के दौरान पोल और तार टूट गए थे। इसके बाद विभाग ने पोल व तार नहीं लगाए। इसके चलते वार्ड केे लोगों की रात अंधेरे में गुजरती है। नगर के लोगों ने शिकायत विभाग के अलावा तहसील दिवस में चार बार की। फिर भी सुनवाई नहीं हुइ्र। इससे नाराज नगर वासियों ने राजू खान के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामविलास राम को दिया। इसमें कहा गया है कि जब से बिजली का पोल और तार टूटे हैं, लगाया नहीं गया। इसके चलते बिजली नही मिल रही है। नगर के अन्य वार्डों में बिजली तीन से चार घंटे ही मिल रही है। उमस भरी गर्मी में लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान जगदीश, राज कुमार, सोनू, सरदार अंसारी, जुमादीन अंसारी, नगमा परवीन, हीरामन प्रसाद आदि मौजूद रहे।