फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घाघरा का जलस्तर डेढ़ मीटर बढ़ा

घाघरा का जलस्तर डेढ़ मीटर बढ़ा

Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
घाघरा का जलस्तर डेढ़ मीटर बढ़ा
बरहज। जहाज घाट पर बना बाढ़ मापक स्केल पर घाघरा के जलस्तर में डेढ़ मीटर इजाफा हुआ है। इससे तटवर्ती गांवों के लोग दहशत में हैं। घाघरा के जलस्तर में रोजाना 30-40 सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। डेंजर जोन 66.50 से घाघरा 80 सेमी नीचे बह रही है। मानसून के दस्तक देने के बाद चार दिनों से हो रही बारिश में नदी के जलस्तर में उफान आया है। पिछली बरसात में नदी के जलस्तर में खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी। लिहाजा इस बार विभाग ने बंधों पर बने रैट होल, रेन कट, स्याही के मांद सहित अन्य मरम्मत कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखाई। नदी के बढ़ रहे जलस्तर को विभाग जर्जर बंधों के सहारे रोकने की कवायद कर रहा है। प्रशासन धन अवमुक्त नहीं होने का रोना रो रहे हैं। विभाग शासन से मिले कुछ धन से कटइलवा में हो रही कटान को रोकने के लिए बम्बो क्रेट आदि का इंतजाम कर रही है। उपजिलाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि नदी में निरंतर जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बाढ़ से गांव को महफूज करने के लिए प्रशासन सारे इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed