{"_id":"595e6a244f1c1b6b728b46c1","slug":"61499359780-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिरा पेड़, घंटों लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गिरा पेड़, घंटों लगा जाम
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सड़क किनारे लगे पेड़ों की कटाई से रहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। रामपुर बुजुर्ग मोड़ के पास सड़क पर पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इससे राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। यह कोई एक दिन की समस्या नहीं, बल्कि देवरिया-सलेमपुर के बीच प्रत्येक दिन का है।
देवरिया से सलेमपुर तक फोरलेन का निर्माण होना है। इसके लिए पिछली सपा सरकार की ओर से 47 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ था। इधर बीस दिन पूर्व शासन से जारी हुए पत्र में राज्य सरकार को सड़क निर्माण कराने से रोकते हुए केंद्र सरकार द्वारा कराए जाने का निर्देश जारी हुआ। निर्माण कार्यों पर ब्रेक तो लग गया है। लेकिन सड़क के किनारे लगे वन विभाग के पेड़ों की कटाई चल रही है। पेड़ काटकर सड़क पर गिराए जाने से हर रोज घंटों जाम लग रहा है। इसकी वजह से सलेमपुर से देवरिया जाने वाले राहगीरों का घंटों समय लग रहा है। गुरुवार को रामपुर बुजुर्ग मोड़ पर पेड़ गिरने से घंटों वाहनों का पहिया थमा रहा।