{"_id":"595d1c534f1c1b33728b4611","slug":"61499274323-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ वृक्षों में है दूषित जहर को पीने की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ वृक्षों में है दूषित जहर को पीने की क्षमता
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। मनिहारी गांव के स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक काली प्रसाद और डीएफओ ने पौधरोपण कर किया। मानव जीवन के लिए वृक्ष का महत्व और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विधायक ने कहा कि लोग जिस तरह अपने बच्चे को पालते है और उसका ख्याल रखते है। वैसे ही पौधों का भी रखना चाहिए। मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वृक्ष हैं। वाहनों से दूषित पर्यावरण से निपटने के लिए संसार में कोई सार्थक तकनीक नहीं है। इसका सिर्फ अधिक से अधिक पौधरोपण करना है। इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इसके लिए मनुष्य और खास कर युवा वर्ग को आगे आने की जरूरत है। खेती के साथ-साथ बागीचा भी लगाया जाए। डीएमफओ रत्नेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार एक से सात जुलाई तक पौधरोपण का अभियान चलाया गया है। इस दौरान पं. दीनदयाल मिश्र, रेंजर नर्वदेश्वर दुबे, प्रधानाचार्य अतुल उपाध्याय, ओंकार दुबे, अभिषेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।