फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जनता तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं

जनता तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं

Tue, 27 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जनता तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं
सलेमपुर। भाजपा की ओर से चलाई गई जन कल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नवलपुर और लार के कोहरा में सर्वेश्वरधाम मंदिर पर हुआ। इसमें भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार योजनाबद्ध तरीके से देशहित में काम कर रही है। सरकार की ओर से जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका सीधा लाभ समाज के सबसे कमजोर लोगों को मिल रहा है। सरकार के कार्यों से विपक्षी दल हताश और निराश हो गए हैं। इसलिए भ्रामक सूचना प्रसारित कर लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता सरकार के कार्यों से खुश हैं। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि सरकार जाति धर्म के आधार पर कार्य नहीं कर रही है। सबका विकास सबका साथ की तर्ज पर विकास कार्य कर रही है। सरकार की कई ऐसी योजनाएं है, जिसका लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है। केंद्र के तीन साल और यूपी सरकार के 100 दिनों के सरकार में जितना कार्य हुआ है। उतना किसी सरकार ने नहीं किया है। इस दौरान विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल, अशोक पांडेय, अशोक कुशवाहा, कुंजबिहारी सिंह, बलबीर सिंह दादा, पुनीत शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed