फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो करोड़ को रोजगार देने का दावा खोखला:कांग्रेस

दो करोड़ को रोजगार देने का दावा खोखला:कांग्रेस

Sun, 18 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
दो करोड़ को रोजगार देने का दावा खोखला:कांग्रेस
देवरिया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक आनंद शंकर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा फ्लॉप साबित हुआ है। उनका दावा आखिर कब पूरा होगा। गलत नीतियों से किसान हैरान परेशान है। कोई उपाय सूझता न देेख फांसी लगाने को विवश है। नौकरी के लिए युवा महानगरों में पलायन कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के टाउनहाल स्थित कार्यालय में लोकसभाक्षेत्र और विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय सचिव आनंद शंकर ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पुलिस कतरा रही है। जनता का विश्वास भाजपा से खत्म हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि अपराधियों में कानून का खौफ नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रुक नहीं रही है। घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी ने कहा कि किसानों और युवाओं की बेहतरी के लिए कोई पहल नहीं की गई है। युवाओं को भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। वरिष्ठ नेता आनंद देव चुन्नू गिरि ने कहा कि नहर में पानी नहीं है बिजली नहीं मिलने सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों को बीज नहीं मिल रहा है। सुनील उपाध्याय को जिला कोआर्डिनेटर और ऋषभ शुक्ल को देवरिया विधानसभाक्षेत्र का अध्यक्ष नामित किया गया। इस दौरान जैनेंद्र पांडेय, मानवेंद्र तिवारी, भीम विश्वकर्मा, खुुर्शीद, ऋषिकांत मणि, अभिनीत उपाध्याय, विकास चौधरी, त्रिपुरेश त्रिपाठी, विनीत राय, अमरजीत यादव, ऋषिकेश मिश्र, नागेंद्र शुक्ल, मुकुंद भाष्कर मणि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed