{"_id":"594022e74f1c1bfe0a8b4621","slug":"61497375463-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने विद्यालय में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने विद्यालय में लगा दी आग
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कोतवाली के रुच्चापार स्थित एक विद्यालय में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। आग से फर्नीचर, पत्रावलियां राख हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
रुच्चापार गांव से कुछ ही दूरी पर ग्रीन राउंड शिक्षा निकेतन है। रामाश्रय यादव इसके प्रबंधक हैं। गर्मी में विद्यालय की छुट्टी चल रही है। विद्यालय के दो कमरों में फर्नीचर रखा गया था। सोमवार की रात किसी समय अराजकतत्व विद्यालय के सामानों को आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने लपट देखकर प्रबंधक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। विद्यालय प्रबंधक रामाश्रय यादव ने कोतवाली में लिखित सूचना दी। शहर कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रबंधक ने तीन लाख रुपये नुकसान की बात कही है। आरोप है कि कई बार यूपी-100 पर फोन किया गया, लेकिन नंबर नहीं लगा। जबकि सूचना एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने बैठक कर घटना की निंदा की है।