{"_id":"593ec94d1126f4fa438b457e","slug":"61497286989-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली परिचालकों के धमकी पर हरकत में महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली परिचालकों के धमकी पर हरकत में महकमा
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बिजली परिचालकों ने सोमवार को चार सब-स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इसके चलते महकमा में हड़कंप मच गया। अधिशासी अभियंता के मान मनौव्वल के बाद अन्य सब स्टेशन की आपूर्ति ठप नहीं करने की बात पर सहमत हो गए। ठेकेदार ने 16 जून तक मानदेय भुगतान का भरोसा दिलाया। 11.30 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
मानदेय नहीं मिलने से नाराज बिजली परिचालकों ने सोमवार से बिजली आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी थी। बैतालपुर और गौरीबाजार सब-स्टेशन की आपूर्ति नौ बजे बाधित कर दी। इसके बाद विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए भटवलिया के लिए रवाना हो गए। सूरज की तपिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। बिजली की कटौती ने जीवन मुश्किल में डाल दिया। भटवलिया से जुड़े वाटर वर्क्स और कचहरी फीडर को 9.45 बजे बंदकर दिया गया। कुछ देर के बाद बरियारपुर सब स्टेशन की आपूर्ति भी बंद हो गई। इसके बाद अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने नाथनगर सब स्टेशन के बिजली परिचालक महेंद्र गुप्त और बृजेश दुबे के मोबाइल पर कॉल किया। उनसे बातचीत के लिए दफ्तर में बुलाया। बिजली परिचालकों का प्रतिनिधिमंडल 10.45 बजे अधिशासी अभियंता के दफ्तर में पहुंचा। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने ठेकेदारों से मोबाइल पर बात कराई। इसके बाद बिजली परिचालकों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इस दौरान विद्यानंद तिवारी, रामईश्वर, मंटू उपाध्याय, शैलेंद्र गुप्त, वीरेंद्र यादव, सुनील सिंह, जयप्रकाश गुप्त आदि रहे।