फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   600 people get checkup in health camp

स्वास्थ्य शिविर में छह सौ लोगों का परीक्षण

Thu, 10 Dec 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
600 people get checkup in health camp
स्वास्थ्य शिविर में छह सौ लोगों का परीक्षण
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय के परिसर में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय व प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र ने फीता काटकर किया। इसमें छह लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। दो सौ लोगों के रक्त के सैंपल जांच के लिए गए।
सीएमओ ने न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय स्टाफ सहित अन्य को स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य एक पूंजी है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। शिविर में अलग से कोविड-19 जांच की व्यवस्था की गई थी। कोविड से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। चिकित्सक मॉस्क व ग्लब्स पहन कर उपचार किए। उन्होंने सभी के सुखद, समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, नेत्र समस्या एवं लीवर संबंधी सहित अन्य बीमारियों के मरीजों का इलाज किया गया। नेत्र जांच के लिए 80 व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया, उनका परीक्षण कर उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. विपिन रंजन, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. पारूल सिंह, डॉ. श्रीशचंद्र, डॉ. विनीत, फार्मासिस्ट राजकुमार व शब्बीर अहमद, एलटी अवधेश कुमार, घनश्याम, जिब्रान, शैलेंद्र, राकेश कुमार, स्टाफ नर्स अर्चना, अजय यादव, आराधना श्रीवास्तव, सच्चिदानंद गिरि, गोपाल सिंह, केके सिंह, चांदनी तिवारी, सुशील कुमार मिश्र एवं समस्त न्यायाधीश, अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में 62 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
सोनूघाट। स्थानीय चौराहे पर सीएमओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नेशनल मोबाइल यूनिट की देखरेख में 62 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. केडी अंसारी ने बताया कि ग्रामीण व गरीब जनता की सुविधा के लिए सुगर, बीपी, हिमोग्लोबिन, मलेरिया व कोविड-19 की भी जांच की जा रही है। साथ ही आए लोगों में दवा का भी वितरण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन दिसंबर से चल रहा है, अब तक 230 लोगों की जांच हो चुकी है। इस अवसर पर एलटी सुनील कुमार, शोभा चौहान, उमेशचंद, आरपी यादव सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed