{"_id":"5f5bb9688ebc3e44b43a7120","slug":"6-student-select-in-pcs-exam-deoria-news-gkp365198466","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा में जिले के होनहारों ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा में जिले के होनहारों ने बढ़ाया मान
विज्ञापन

देवरिया। पीसीएस परीक्षा वर्ष-2018 में जिले के होनहारों ने अपना परचम लहराया है। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही सफल अभ्यर्थियों के घरों में खुशियों का माहौल छा गया।
बरहज क्षेत्र के पौहरिया गांव निवासी हरीश कुमार यादव पुत्र तेजबहादुुर यादव को पीसीएस परीक्षा के घोषित परिणाम में 124 वीं रैंक हासिल हुई है। उन्होंने दूसरी बार यह परीक्षा दी है। प्राथमिक और हाईस्कूल की शिक्षा नगर के एसके इंटर कॉलेज, एमपी इंटर कॉलेज गोरखपुर से 12वीं के बाद गाजियाबाद से बीटेक कर दिल्ली में रहकर वह तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत व अपने विषय पर फोकस किया जाए तो अन्य प्रतिभागी भी सफल हो सकते हैं। बेटे की सफलता पर मां सुशीला देवी, पिता, चाचा बेचू यादव ने हर्ष जताया। बरहज तहसील में पूर्व में नायब तहसीलदार रहे और गोरखपुर के कैंपियरगंज निवासी संजय पांडेय का भी पीसीएस में चयन हुआ है। उनके पीसीएस में चयन होने पर एसडीएम सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार वंशराज राम, जितेंद्र सिंह, कमलाकांत भास्कर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय बहादुर यादव, हृदयशंकर सिंह, प्रमोद यादव आदि ने बधाई दी।
रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के नकइल गांव की बेटी जयश्री पुत्री परमात्मा सिंह का चयन ट्रेजरी अफसर के पद पर हुआ है। जयश्री के पिता प्रयागराज के इफको में प्रोजेक्ट मैनेजर, मां विभा सिंह गृहणी हैं। प्रयागराज में सेवा दे रहे पिता ने बच्चों की परवरिश इलाहाबाद में की। स्नातक के बाद जयश्री ने इस परीक्षा की तैयारी दिल्ली में थीं। पूर्व में उनका चयन लेखपाल पद पर प्रयागराज जिले में भी हुआ था। पीसीएस मेंस का परिणाम निकलने के बाद वह गंभीरता से तैयारी में जुटी थीं। दूसरे प्रयास में वह ट्रेजरी अफसर के रूप में चुनी गई हैं।
विज्ञापन
रामभजन बने कामर्शियल ट्रेड टैक्स अफसर
भलुअनी क्षेत्र के लंगड़ा बाजार निवासी रामभजन यादव पुत्र स्व. जगदीश यादव ने पीसीएस परीक्षा में सफल होकर कमर्शियल ट्रेड टैक्स अफसर पद पर चयनित हुए हैं। बचपन में ही पिता का साया उठने पर माता लखपाती देवी की देखरेख में प्रयागराज से हाईस्कूल व इंटर तथा बीटेक की पढ़ाई बंगलुरू से पूरी कर सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। वर्तमान में वह एचएल लखनऊ में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रामभजन ने बताया कि व्यक्ति की सफलता में दृढ़ इच्छाशक्ति का होना अति आवश्यक है।