{"_id":"60d374c38ebc3ed77d7c6f2b","slug":"6-kalajar-patients-cured-in-one-day-treatment-deoria-news-gkp399243987","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन डे ट्रीटमेंट से स्वस्थ हुए कालाजार के छह मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन डे ट्रीटमेंट से स्वस्थ हुए कालाजार के छह मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन डे ट्रीटमेंट से स्वस्थ हुए कालाजार के छह मरीज
देवरिया। जनपद में कालाजार के मरीज मिल रहे हैं, अब तक छह मरीजों का इलाज वन डे ट्रीटमेंट से किया गया। विकास खंड बनकटा व देसही देवरिया क्षेत्र में मिले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनके वजन के अनुसार एमबीसोम इंजेक्शन देकर एक दिन में इलाज किया गया है और वह स्वस्थ हो गए। सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि ने कहा कि किसी व्यक्ति को कालाजार के लक्षण दिखे तो नजरंदाज न करें। तत्काल जांच कराकर समुचित इलाज कराएं। जिला अस्पताल में कालाजार के इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था है।
जनपद में अब तक बनकटा और देसही देवरिया ब्लाक के छह कालाजार मरीजों का इलाज कर स्वास्थ्य किया गया है। इनमें बनकटा ब्लाक की 13 वर्षीय निक्की, आठ वर्षीय लक्ष्मी, शिव नारायण शाह, रंभा देवी, दुलारी देवी और देसही देवरिया ब्लाक की स्मिता देवी शामिल हैं।
बनकटा ब्लाक के हरिलाल शाह ने बताया कि उनकी पुत्री निक्की को पहले बुखार हुआ। डॉक्टर से दिखाया, कुछ दिन तक दवा भी चली, लेकिन 20 दिन तक बुखार की स्थिति जस की तस रही। उसी दौरान कालाजार रोगी खोजो अभियान में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से निक्की को सीएचसी ले गए, जहां जांच में कालाजार बीमारी होने की पुष्टि हुई। मलेरिया विभाग की मदद से निक्की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और एमबीसोम के इंजेक्शन लगा कर एक दिन में इलाज किया गया। अब वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
एमबीसोम इंजेक्शन से कारगर इलाज
कालाजार के मरीजों को एक बड़ी राहत मिली है। पहले बीमारी ठीक होने के लिए सोडियम स्टिबो ग्लूकोज 28 दिनों तक खानी पड़ती थी। मरीज इसकी दवा उम्र के हिसाब डॉक्टरों के सलाह के मुताबिक सेवन करते थे, लेकिन इस बीमारी की नई दवा इजाद होने के बाद मरीजों को सिर्फ एक इंजेक्शन लगाने से ही बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। अब एमबीसोम के एक इंजेक्शन लगाने मात्र से ही मरीज ठीक हो जाते हैं। -डॉ. सागर घोडेकर, डब्ल्यूएचओ के जोनल कोर्डिनेटर