फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 injured in fighting

Deoria News: मटियरा जगदीश में पानी गिराने के विवाद में मारपीट, छह घायल

Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
6 injured in fighting
घायलों की चीख-पुकार से गांव में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश गांव में पानी गिराने व घूरा रखने के मामले में शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। इस मामले में दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी है।
गांव के कमलेश गुप्ता व कौशल गुप्ता का मकान अगल-बगल है। कमलेश गुप्ता अपना पानी बगल की भूमि में गिराते हैं और घूरा रखते हैं। कौशल का परिवार पानी गिराने व घूरा रखने से मना कर रहा था। इस बात को लेकर शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ लाठियां चलने लगीं। इसमें एक पक्ष के कमलेश व दूसरे पक्ष के कौशल, चंदन, कांति देवी, प्रीति व नंदन घायल हो गए। रात में हुई मारपीट के दौरान घायलों की चीख-पुकार से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जो जहां था, वहीं से दौड़ पड़ा और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

इंसेट-
आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चनुकी। शुक्रवार की रात घूरा व पानी गिराने के मामले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने शनिवार को आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के मटियरा गांव में कमलेश और कौशल सगे पटीदार के बीच घूरा रखने व पानी गिराने के मामले में विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान दोनों तरफ रात लाठियां चटकीं। इसमें एक पक्ष से एक व दूसरे पक्ष से महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए।
इस मामले में पुलिस ने कमलेश की तहरीर पर कौशल, नंदन, चंदन व कांति तथा कांति की तहरीर पर कमलेश, दुर्गेश, सीता व मनीषा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित धमकी का केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।

इस संबंध में सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस दोनों तरफ से हत्या के प्रयास व धमकी का केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed