{"_id":"616dbeb795ba581070762cc0","slug":"6-accused-of-aditya-murder-case-caught-deoria-news-gkp41335082","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य मणि हत्याकांड के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य मणि हत्याकांड के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य मणि हत्याकांड के छह आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। दशहरा मेले के दिन शहर के सीसी रोड स्थित एक दुर्गा पंडाल के पास आधी रात को मनबढ़ युवकों ने रामनाथ देवरिया निवासी आदित्य मणि त्रिपाठी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी आदित्य मणि त्रिपाठी उर्फ श्रीप्रकाश (19) रात में सीसी रोड पर एसबीआई बैंक शाखा के पास पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई सुबोध मणि ने तहरीर दी, जिसमें कहा कि निहाल प्रताप सिंह निवासी मुंसिफ कालोनी, रामनाथ देवरिया मोहल्ले की सभासद बेबी शाही के पति प्रभाकर शाही, आयुष श्रीवास्तव निवासी राघव नगर, रोहित सिंह निवासी जिला पंचायत परिसर और बंटू चौरसिया ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। चाकू, राड और लाठी डंडे से गंभीर रूप से घायल आदित्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने भंटू उर्फ कृष्णा चौरसिया निवासी रामनाथ देवरिया, आयुष श्रीवास्तव, रोहित और अज्ञात से नामजद हुए प्रभात कुमार निवासी अस्थौला थाना गगहा गोरखपुर, सौरभ सिंह निवासी कोल्हुआ सदर कोतवाली और समीर यादव निवासी बांकी फुलवरिया थाना गौरीबाजार को गिरफ्तार कर लिया है।
छह आरोपियों को पकड़ लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापा मारा जा रहा है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। -श्रीयश त्रिपाठी, सीओ सदर