{"_id":"60bfb3318ebc3e59603fd329","slug":"6-82-lakh-penalty-imposed-at-land-mafia-deoria-news-gkp3973934189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा खाली कराने में जुटा प्रशासन, भूमाफिया पर छह लाख 82 हजार रुपये का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा खाली कराने में जुटा प्रशासन, भूमाफिया पर छह लाख 82 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जा खाली कराने में जुटा प्रशासन, भूमाफिया पर छह लाख 82 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
बरहज। शासन ने भूमाफिया पर नकेल कसने के लिए भू-एंटीकरप्सन टीम के जरिए सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा खाली कराने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने नगर में भू-माफिया पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। प्रशासन ने आधा दर्जन कब्जाधारकों पर छह लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
बरहज-रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड के समीप बंजर भूमि पर करीब आधा दर्जन लोगों का कब्जा होने का मामला सामने आया है। जो मामला तहसील और आयुक्त न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर भू-माफिया ने ऊंची इमारतें खड़ी कर ली हैं। तहसील न्यायालय ने अवैध कब्जाधारकों पर जुर्माना लगाया है। तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि महेश यादव पर एक लाख तीन हजार, लक्ष्मीकांत पर एक लाख तीन हजार, उमाशंकर दो लाख चार हजार, कुबेर पर दो लाख चार हजार, जबकि तेजू और बेचू पर 34-34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न अदा करने पर कार्रवाई की जाएगी।