फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   59 claimed to be a part of UPCA Under-16 team

Deoria News: यूपीसीए अंडर-16 टीम का हिस्सा बनने के लिए 59 ने की दावेदारी

Mon, 07 Apr 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
59 claimed to be a part of UPCA Under-16 team
- देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित हुआ जिला स्तरीय ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-16 पुरुष वर्ग की टीम चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन रविवार को रजला रोड स्थित देवरिया क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर हुआ। इसमें 59 खिलाड़ियों ने दावेदारी की।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की देखरेख में चयन प्रक्रिया सुबह सात बजे से ही शुरू हो गई, जो दोपहर 12 बजे तक चली। इसमें खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में यूनिवर्सिटी क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष सिंह और मोहम्मद कलाम खान ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता और उनकी प्रतिभा को परखा।
विज्ञापन

देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/प्रभारी सचिव नागेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के तहत यूपीसीए अंडर-16 पुरुष वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल देवरिया क्रिकेट एकेडमी के रजला रोड स्थित ग्राउंड पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल में कुल 59 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कौशल का मूल्यांकन किया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंटर-डिस्ट्रिक्ट मैच खेलने का अवसर मिलेगा। इन मैचों में प्रदर्शन के आधार पर देवरिया जनपद की अंडर-16 टीम का गठन किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed