{"_id":"5dd5822a8ebc3e5504064070","slug":"54-thousand-thrashed-by-accountant-deoria-news-gkp3300775183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम की पिटाई कर 54 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम की पिटाई कर 54 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनीम की पिटाई कर 54 हजार लूटे
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गौरा में देशी शराब की दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने मुनीम की पिटाई कर 54 हजार लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल मुनीब का इलाज जिला अस्पताल में हुआ।
सलेमपुर निवासी सुशील सिंह की लाइसेंसी देसी शराब की दुकान सदर कोतवाली के भीमपुर गौरा में है। गोपालगंज जिले के गुड्डू पांडेय मुनीम हैं। मंगलवार की देर रात को चार बदमाश पहुंचे और दरवाजा खोलने के लिए दबाव बनाने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर टीनशेड तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और मुनीब की पिटाई कर शराब बिक्री का रखा हुआ 54 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। एक बदमाश ने मुनीब को असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। रात को दुकान के संचालक और पुलिस पहुंच गई। छानबीन में जुटी पुलिस ने एक व्यक्ति को रात को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस की मानें तो लुटेरे स्थानीय रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।