फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   क्लीनचिट मिलने के बावजूद पांचवीं बार जांच जारी

क्लीनचिट मिलने के बावजूद पांचवीं बार जांच जारी

Tue, 02 Apr 2019 10:50 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
क्लीनचिट मिलने के बावजूद पांचवीं बार जांच जारी
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग में ठेके पर चल रहे वाहनों की जांच में चार बार अफसर क्लीनचिट दे चुके हैं। पांचवीं बार डीएम के निर्देश पर सीडीओ के नेतृत्व में छह सदस्यों की टीम बनाकर फिर से जांच कराई जा रही है। इसको लेकर सीएमओ कार्यालय में खींचतान बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में वाहन चलाने का ठेका करीब एक वर्ष पहले हुआ। पूर्व में ठेकेदार रहे वीरेंद्र कुमार ने मानक को दरकिनार करने ठेका देने की शिकायत तत्कालीन डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर सीआरओ ने प्रकरण की जांच की। उन्होंने शिकायत को निराधार बताकर अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद वीरेंद्र हाईकोर्ट गया। हाईकोर्ट ने सीएमओ को अपने स्तर से जांच करने का निर्देश दिया। सीएमओ की जांच में भी वाहन का ठेका सही मिला। दो बार सीएमओ ने खुद प्रकरण की जांच कर क्लीनचिट दी। चार बार जांच और क्लीन चिट मिलने के बावजूद डीएम ने सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन की देखरेख में टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया है। इस बाबत डीएम अमित किशोर ने बताया कि सीडीओ के नेतृत्व में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed