फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दंगल में रामेश्वर सिंह बने चैंपियन

दंगल में रामेश्वर सिंह बने चैंपियन

Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दंगल में रामेश्वर सिंह बने चैंपियन
बालकुआं गांव में चल रहे दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देते रामेश्वर व सोनीपत का बंटी पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। देसही देवरिया के बालकुआं में आयोजित राज्य स्तरीय महिला पुरुष दंगल प्रतियोगिता का खिताब पुरुष वर्ग में मुंबई के अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामेश्वर सिंह और महिला वर्ग में पटना की सोनम ने जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आमिर खान के साथ दंगल फिल्म में काम कर चुके पहलवान रामेश्वर सिंह ने सोनीपत के बंटी को मात दी। आयोजक सुनील राव व मुंबई से आए मो. शहाबुद्दीन सिद्दिकी ने प्रतियोगिता में आए सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया। पंजाब के पहलवान मोहम्मद अली ने कई करतब दिखाए। दो दिन में चार पहलवानों को आसमान दिखा चुके अयोध्या के हनुमानगढ़ी रहने वाले बजरंगी बाबा को देवरिया के मो आरिफ ने कड़े मुकाबले में पटखनी दी। अध्यक्षता महेंद्र राव व संचालन जुबेर खान ने किया। इस दौरान राकेश, सोहन, प्रबंधक राशिद खान-अनिल सिंह, किताबुद्दीन, मुकेश, विपिन राव, एसके श्रीवास्तव, प्रधान इस्त्याक अहमद, वसीउल्लाह, तैमुल, सोनू, रियाज आफताब आलम, आदि मौजूद रहे। आयोजक सुनील राव ने कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed