{"_id":"59e783404f1c1bc8678b68bf","slug":"51508344640-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, तीन घटे रूकी रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, तीन घटे रूकी रही ट्रेनें
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस का इंजन बुधवार को परानछपरा के पास फेल हो गया। इसकी वजह से बापूधाम सहित बरहजिया ट्रेन तीन घंटे तक रुकी रहीं। बाद में बापूधाम के इंजन से पूर्वांचल एक्सप्रेस को कोलकाता के लिए रवाना किया गया। बाद में दूसरा इंजन मंगाकर बापूधाम को भेजा गया। इस बीच यात्री काफी परेशान रहे।
गोरखपुर से कोलकाता को जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस का इंजन बुधवार सुबह 10.30 बजे भटनी-सलेमपुर रेल मार्ग पर परानछपरा गेट के पास फेल हो गया। इससे इस रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही करीब तीन घंटे तक ठप हो गई। इस बीच वाराणसी के तरफ से बापूधाम एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। इस पर बापूधाम एक्सप्रेस के इंजन से पूर्वांचल एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इसके बाद उसी इंजन से पूर्वांचल एक्सप्रेस को कोलकात्ता के लिए सवा एक बजे रवाना किया गया। दूसरा इंजन मंगाकर बापूधाम को भेजा गया। इस दौरान बरहजिया ट्रेन आउटर पर काफी देर तक खड़ी रही। इंजन फेल होने के कारण तीन ट्रेनें लेट हुई। बता दें कि एक माह पूर्व भी एक मालगाड़ी का इंजन फेल हुआ था। स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका चौरसिया ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस का इंजन परानछपरा गेट के पास खराब हो गया था। इसके वजह से यातायात बाधित हुआ।