{"_id":"5991dc2d4f1c1b555f8b4671","slug":"51502731309-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद रामचंद्र और सोना उर्फ शिवराज स्वर्णकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद रामचंद्र और सोना उर्फ शिवराज स्वर्णकार
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग पर तिरंगा फहराते समय शहीद हुए रामचंद्र विद्यार्थी और सोना उर्फ शिवराज स्वर्णकार का बलिदान दिवस सोमवार को मनाया गया। नौतन हथियागढ़ और सहोदन पट्टी में उनके परिवारवाले सम्मानित हुए। उनके जीवन से सीख हासिल करने की अपील की गई।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नौतन हथियागढ़-देसही देवरिया में शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के भाई रामबड़ाई और राम परोजन, भतीजा पुरुषोत्तम, परमहंस, हरिवंश, दिनेश, उमेश, बृजेश, जितेंद्र और हरिओम जबकि पौत्र संजय और राजन को सम्मानित किया। परिवारवालों ने मांगपत्र सौंपा जिसमें शहीद रामचंद्र की प्रतिमा जिला मुख्यालय पर स्थापित करने की मांग की गई। कुशीनगर को जोड़ने वाले पुल को शहीद रामंचद्र के नाम और शाहजहांपुर से नौतन हथियागढ़ मार्ग को पिच की करने की मांग की गई। कृषि मंत्री ने कहा कि शहीद रामचंद्र और शिवराज ने इलाके का नाम देश में नाम रोशन किया है। इस दौरान आयोजक श्रीराम यादव, शैलेश मणि, मुकेश यादव, रामअशीष, पूर्णमासी चौहान ने संबोधित किया। उधर, राष्ट्रीय लोकदल ने सहोदर पट्टी स्थित सोना उर्फ शिवराज स्वर्णकार को श्रद्धांजलि दी। उनके नाती भगवती प्रसाद, वृंदा प्रसाद और संपूर्णानंद को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश सचिव रणजीत विश्वकर्मा, अब्दुल रहीम, जगदंबा सिंह, दिनेश यादव, परमहंस सिंह आदि रहे। कृषिमंत्री ने भी शिवराज को श्रद्धांजलि दी।