{"_id":"595fbba54f1c1b5b1f8b458d","slug":"51499446181-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्स में उतरा करंट, महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्स में उतरा करंट, महिला की गई जान
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल (देवरिया)। बक्से से में करंट उतरने से कपड़ा निकालने गई गर्भवती की मौत हो गई। अहले सुबह हुए इस हादसे से घर में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने से घर वालों के इन्कार के बाद महिला का दाह संस्कार कर दिया गया।
मईल थाना क्षेत्र के अड़िला गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद की 25 वर्षीय पत्नी पूनम शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर में रखे बॉक्स से कपड़ा निकालने गईं। बक्से पर पहले से बिजली का तार टूटकर लटका हुआ था। इससे बॉक्स में करंट की चपेट में आ गई। घर वाले पूनम को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने पूनम को मृत घोषित करते हुए कुछ देर पहले मौत होने की बात कही। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को लेकर घर चले आए। गांववालों की मदद से अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला के एक ढाई साल का बच्चा है। एसओ ने बताया कि घरवालों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।