{"_id":"594169264f1c1b56218b46c5","slug":"51497458982-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान, कर्जा माफ करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान, कर्जा माफ करें सरकार
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन ने मंदसौर की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू की जाए। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने की मांग की गई। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर को दिया।
मंडल प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप शाही की अगुवाई में कार्यकर्ता बुधवार को टाउनहाल परिसर में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचें। सिविल लाइंस में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में आएं। मांगपत्र में कहा है कि मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी से किसानों की मौत हुई है। भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल है। 31 मार्च 2017 तक ऋण लेने वाले किसानों का कर्ज माफ की जाए। किसान आयोग गठित करें। कृषि उत्पाद का मूल्य निर्धारित किया जाए। ताकि किसानों को वाजिब कीमत मिल सके। प्रतापपुर चीनी मिल प्रबंधन से गन्ना का भुगतान सुनिश्चित कराएं। क्योंकि बकाया नहीं मिलने से गन्ना किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सूखा राहत का बकाया भुगतान में तहसील कर्मचारी अवरोध डाल रहे हैं। मुआवजा के लिए रकम की मांग कर रहे हैं। उन्होंने भुगतान कराने की मांग की ताकि प्रभावित किसानों को मदद मिल सके। प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह, कुंवर राणा सिंह, यशवंत सिंह, रामभवन यादव, इंद्रासन चौहान, जयकरण शाह, चंद्रदेव सिंह, देवनाथ यादव आदि रहे।