फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   500 meters will not be completed in half an hour

500 मीटर की दूरी अब आधे घंटे में नहीं होगी पूरी

Wed, 02 Dec 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
500 meters will not be completed in half an hour
500 मीटर की दूरी अब आधे घंटे में नहीं होगी पूरी
विज्ञापन

देवरिया। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। यातायात पुलिस की संख्या एसपी ने बढ़ा दी है।
40 होमगार्ड, 40 पीआरडी के जवान और 39 सिपाही अब यातायात व्यवस्था की कमान शनिवार से संभालेंगे। होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों की तीन दिन की ट्रेनिंग पुलिस लाइन में हो रही हैं। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद इन्हें चौराहों पर तैनात किया जाएगा। 500 मीटर की दूरी अब आधे घंटे में पूरी नहीं होगी।
यातायात व्यवस्था शहर की चौपट हो गई है। जहां देखिए वहीं जाम लगा रहता है। यातायात महकमे में संसाधनों की कमी की वजह से दिक्क्त बनी हुई थीं। एक टीआई, एक टीएसआई, दो दीवान, 13 सिपाही, 20 होमगार्ड एवं 45 पीआरडी के जवानों की तैनाती थी। यातायात पुलिस के पास बाइक तक का टोटा था। दो शिफ्ट में दस चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी छह घंटे के लिए लगाई जाती थी। ऐसे में पुरवां चौराहा, बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर चौराहा, कसया क्रासिंग, कोतवाली चौराहा सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी नहीं लगने से लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अभियान चलाकर यातायात माह में यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने यातायात पुलिस को दो बाइक भी मुहैया कराई है। इसके अलावा एक चार पहिया वाहन भी देने की तैयारी है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि जाम से लोगों को निजात दिलाया जाएगा। यातायात सिपाहियों की संख्या बढ़ा दी गई है। जहां ड्यूटियां नहीं लगती वहां अब यातायात सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। दो बाइक मुहैया करा दी गई है। एक चार पहिया वाहन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोआपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर रोड होगा वन वे
कोआपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर तक 500 की दूरी आधे घंटे में पूरी होने से लोग आजिज आ गए थे। अतिक्रमण से पूरी सड़क पट गई है। ऐसे में हर रोज इस मार्ग पर जाम लगना आम बात हो गई है। इधर से रुद्रपुर और तकरीबन बीस गांवों एवं मोहल्लों के लोग आते-जाते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात महकमे ने इस सड़क को वन वे करने का प्लान तैयार किया है।

हनुमान मंदिर चौराहा से लेकर कोआपरेटिव चौराहे तक आना-जाना आसान नहीं है। जगह-जगह सड़क पर मॉल एवं दुकानदारों ने अतिक्रमण कर साठ फुट चौड़ी सड़क को 25 से 30 फुट में सिमट गई है। हजारों लोग इधर से आते-जाते हैं। चार पहिया लेकर इधर आना लोगों ने जाम की वजह से छोड़ दिया है। टीएसआई रामवृक्ष यादव ने बताया कि दिन भर लगने वाले जाम को देखते हुए इसे वन वे शीघ्र ही किया जाएगा। राघवनगर और सीसी रोड पर आवागमन डायवर्ट किया जाएगा। हनुमान मंदिर चौराहे एवं राघवनगर मोड़ पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। अभी यहां फोर्स नहीं लगती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed