{"_id":"62794fb39d8ec54a3614615b","slug":"5-schools-close-in-registration-matter-deoria-news-gkp436283771","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित पांच स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के संचालित पांच स्कूल बंद
विज्ञापन
रुद्रपुर में बीईओ ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को कराया बंद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता के संचालित पांच स्कूल बंद
बीईओ की कार्रवाई से अवैध स्कूल संचालकों में बेचैनी
स्कूल पर ताला लगाकर गायब हो गए संचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस देने के बाद सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बिना मान्यता के संचालित पांच स्कूलों को बंद करा दिया। बेसिक शिक्षा विभाग की जांच के दौरान कई संचालक स्कूलों पर ताला लटका कर फरार हो गए। उन्होंने बिना मान्यता के स्कूल संचालित पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करा कर जुर्माना लगाए जाने के लिए कहा।
बीईओ विजय पाल नरायण त्रिपाठी ने पिपरा कछार के भगवानपुर स्थित माई नन्हे-मुन्ने स्कूल, द्विजराज ज्योति एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर की जांच की। इन स्कूलों को तीन दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। जांच के दौरान स्कूल संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। बीईओ ने तत्काल बच्चों को स्कूल से घर भेजवा कर बंद करा दिया। उन्होंने बच्चों का नामांकन गांव में स्थित परिषदीय स्कूलों में कराने के लिए कहा। नगर के लाला टोली वार्ड में उद्देश्य पब्लिक और पूर्वी बाईपास स्थित एसएसबीआई एकेडमी स्कूल के प्रबंधक मान्यता के कागजात नहीं उपलब्ध करा पाए। स्कूल को बंद कराकर मान्यता लेने के बाद ही संचालित कराने के लिए कहा गया। बीईओ ने कहा कि नोटिस जारी करने के बाद स्कूलों को बंद कराया जा रहा है। बिना मान्यता के स्कूल संचालित पाए जाने पर विभागीय नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा। बिन मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।