{"_id":"60be57e68ebc3e0bf318279c","slug":"5-positive-found-deoria-news-gkp3972591161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन
पांच लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई 249
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। सोमवार को मात्र पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20,085 हो चुकी है, जबकि 19,632 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 249 हैं। होम आइलोसेशन में 147 लोग हैं। जिले में अब तक 204 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में 30 तथा तीन निजी अस्पताल में भर्ती छह लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में 30, तथा निजी अस्पताल आस्था में दो, सावित्री में तीन व स्टार न्यूरो में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
5733 लोगों को लगा कोरोना का टीका
देवरिया। जनपद में सोमवार को टीकाकरण कार्य में तेजी आई है। दस केंद्रों पर युवाओं को वैक्सीन की डोज दी गई। वहीं, एक केंद्र पर बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीका लगाया गया। वैक्सीन लगवाने को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। उधर, अन्य केंद्रों पर भी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। जनपद के 106 केंद्रों पर सोमवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 1972 युवाओं, 1087 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 2270 लोगों, दो हेल्थ केयर वर्करों, दो फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 400 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 12650 के सापेक्ष 5733 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कुल उपलब्धि 45.32 प्रतिशत रही। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सभी लोग बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं। संवाद