{"_id":"6202ac34ef75d9484f794913","slug":"5-named-and-4-unknown-booked-in-rampage-salempur-news-gkp4263218124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज
सलेमपुर। तहसील गेट पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद व चार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई चाय विक्रेता सुरेश प्रजापति की तहरीर पर हुई है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में सुरेश प्रजापति ने कहा है कि 6 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे बोलेरो व बाइक पर सवार लोग तहसील गेट के समीप उनकी चाय की दुकान पर पहुंचे। आरोप लगाया कि वे लोग गाली देते हुए दुकान में तोड़ फोड़ करने लगे। मना करने पर बोलेरो में बैठे तीन-चार लोग लाठी-डंडा लेकर उतरे और पीटने लगे। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के भठवा धरमपुर वार्ड निवासी अब्दुल बारी, जावेद, परवेज, मुस्तफा, आफताब और चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि दुकान में उपद्रव करने के साथ तोड़फोड़ व मारपीट व चोरी के मामले में भठवां धरमपुर के पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।