{"_id":"616c67995c45ee56f17c43f5","slug":"5-injured-in-rampage-deoria-news-gkp4132191190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मारपीट, पांच लहूलुहान, तीन गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में मारपीट, पांच लहूलुहान, तीन गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में मारपीट, पांच लहूलुहान, तीन गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती
एकौना। नारायणपुर औराई गांव में रविवार को सुबह 10 बजे दो पट्टीदारों में जमीन विवाद में लाठियां चटकने लगी। मारपीट में पांच लोग लहूलुहान हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी है। तीनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जमीन विवाद में दोनों पक्ष एक सप्ताह के अंदर दो बार मारपीट कर चुके हैं। पुलिस दोनों पक्ष को पाबंद कर चुकी है।
नारायणपुर औराई निवासी जगत नारायण सिंह व उनके भाई राम चिन्नी सिंह के बीच जमीन संबंधी विवाद काफी दिनों से चल रहा है। चिन्नी सिंह के पक्ष के लोग विवादित जमीन पर कुछ निर्माण कर रहे थे। जगतनारायण सिंह के पक्ष के लोग निर्माण का विरोध करने लगे। इससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, ईट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के जगतनारायण सिंह, अल्पेश सिंह, दयानंद सिंह, विजली सिंह व वीरेंद्र सिंह घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन सरकारी अस्पताल रुद्रपुर ले गए। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख तीन घायलों जगतनारायण सिंह, अल्पेश सिंह व दयानंद सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष एकौना श्यामलाल निषाद ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।