फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   5 injured in car accident

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई पांच घायल

Thu, 06 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
5 injured in car accident
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई पांच घायल
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/लार। कोहरे में अनियंत्रित हुई कार रामजानकी मार्ग पर हरखौली गांव के सामने सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लार पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायल पटना और हजारी बाग के निवासी हैं।

विद्या गुप्ता (30), राघव गुप्ता (32) निवासी राजेंद्र नगर पटना बिहार व अंशु गुप्ता, प्रेमचंद्र गुप्ता व सुनील गुप्ता निवासी हजारी बाग़ रांची एक ही कार में सवार होकर बड़हलगंज किसी रिश्तेदार के घर एक घटना की सूचना पर कुशलक्षेम पूछने जा रहे थे। अभी वह लार थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर हरखौली गांव के सामने तड़के चार बजे पहुंचे थे। तभी कोहरे की वजह से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर दौड़े सड़क पर टहलने वाले लोगों ने उन्हें गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को एंबुलेंस से भेजवाया गया। उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी पर घायल हुए लोगों के परिजन देवरिया के लिए रवाना हो गए। इस बाबत एसएसआई राममोहन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मुझे नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed