{"_id":"62b5f779026ed0772c2489a4","slug":"5-caught-with-theft-mobile-phone-deoria-news-gkp441509473","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सात मोबाइल फोन के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सात मोबाइल फोन के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के सात मोबाइल फोन के साथ पांच गिरफ्तार
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के सात मोबाइल फोन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उप निरीक्षक अंकित अवस्थी ने बृहस्पतिवार की रात बीआरडी पीजी कॉलेज के पास से पांच संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। उनके पास से सात मोबाइल फोन बरामद हुए। पूूछताछ में पुलिस को पता चला कि मोबाइल फोन चोरी के हैं। पकड़े आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी काशीराम आवास, सचिन पटवा निवासी बरियारपुर, प्रमोद यादव निवासी भीखमपुर रोड धनौती कला, शुभम पटवा निवासी रेल मालगोदाम रोड निकट शिव मंदिर गरूणपार और शुभम राजभर निवासी भटवलिया के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक केशव राम मौर्य, धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनीष यादव, विनय कुमार और विकास कुमार मौजूद रहे।