{"_id":"5e761d3d8ebc3e760d18ead3","slug":"5-calves-caught-deoria-news-gkp345558378","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध के लिए बिहार जा रहे पांच बछड़ों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध के लिए बिहार जा रहे पांच बछड़ों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

मुसैला तिराहे पर पुलिस को भोर में मिली सफलता
पिकअप से बछड़ों को गोवध के लिए बिहार ले जा रहे थे तस्कर
चालक सहित चार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। पांच बछड़ों को पिकअप में लादकर वध के लिए बिहार ले जा रहे चार गो तस्करों को पुलिस ने शनिवार की भोर में पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मुसैला तिराहे पर सफलता मिली। सभी बछड़ों का पैर बांधकर पिकअप में लादा गया था। चारों गो तस्कर खुखुंदू थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया।
एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि शनिवार की भोर में क्षेत्र में गश्त पर निकला था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मईल-मगहरा मार्ग होते हुए एक पिकअप में पांच बछड़ा लादकर तस्कर बिहार जा रहे हैं। इसके बाद एसआई परमात्मा राय, हमराही कांस्टेबल अभय सिंह यादव, सुधाकर खरवार, जुनैद, दीनदयाल चौधरी के साथ मुसैला तिराहे पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक पिकअप आते दिखाई दी। रोककर तलाशी ली गई तो उसमें पैर बांधकर पांच बछड़ों को लादा गया था। वाहन पर चालक सहित चार पशु तस्कर बैठे थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सलमान निवासी छोटी रार, दूसरे ने अमित चौहान, तीसरे ने अंकुर चौहान और चौथे ने रामअशीष उर्फ घुरा निवासी गण बहादुरपुर थाना खुखुंदू बताया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बछड़ों को बिहार के सिवान जिला में वध के लिए ले जा रहे थे। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने गाय और बछड़ों को गोवध के लिए कई बार बिहार ले जाने की बात स्वीकार की है।