फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   47 including two doctors found found corona positive

जनपद में दो चिकित्सक, सेना के जवान समेत 47 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Sun, 30 Jan 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
47 including two doctors found found corona positive
जनपद में दो चिकित्सक, सेना के जवान समेत 47 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 47 लोग पॉजिटिव मिले। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 484 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की जा रही है। साथ ही टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। रविवार को आई रिपोर्ट में दो चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स संक्रमित मिले। देश की सरहद पर लेह में ड्यूटी पर जाने के लिए रामपुर कारखाना क्षेत्र के सेना के जवान ने जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। रुद्रपुर ब्लाक के एक व्यक्ति को सांस लेेने में दिक्कत व गले में सूजन होने के कारण मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जांच में वह संक्रमित मिला, जहां मौत हो गई। कई दिनों से खांसी की शिकायत पर शहर व रुद्रपुर क्षेत्र के दो लोगों ने जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। पेट दर्द होने पर पांच दिन से जिला अस्पताल में भर्ती सलेमपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति जांच में संक्रमित मिला। भागलपुर ब्लाक के एक युवक ने ड्यूटी पर जाने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। परिवार में छह लोग हैं। भलुअनी ब्लाक की गर्भवती महिला रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची। यहां जांच में संक्रमित मिली। परिवार में तीन सदस्य हैं। जिला कारागार के एक सिपाही भी संक्रमित मिला है। शहर क्षेत्र व गौरीबाजार ब्लाक के तीन लोगों ने बाहर जाने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। शहर क्षेत्र के एक संक्रमित व्यक्ति के परिवार के तीन लोग भी जांच में पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

460 लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
देवरिया। अब तक 21,923 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 21,214 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 460 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। इधर, होम आइसोलेशन में रहने वाले 210 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अन्य जनपदों में 20 लोग इलाज करा रहे हैं। एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल टू में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संभावित लोगों की हर रोज जांच कराई जा रही है। रविवार को 47 पॉजिटिव केस मिले हैं। जनपद में 484 एक्टिव केस हैं। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करना आवश्यक है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed