फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4422 adolescent get first doze of vaccine

4422 किशोरों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन की प्रथम डोज

Fri, 21 Jan 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
4422 adolescent get first doze of vaccine
4422 किशोरों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन की प्रथम डोज
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को जनपद के 722 केंद्रों पर लक्ष्य 66 हजार के सापेक्ष 28980 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर, 60 वर्ष से अधिक उम्र से लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं किशोर, युवा, बुजुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई।
जनपद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण को लेकर जोर है। अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल बूथ, न्यू पीचसी रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, चकियवा पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर प्रथम, द्वितीय व प्रीकाशन डोज लगाई गई। साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों का चिह्नित विद्यालयों में भी टीकाकरण हुआ। वहीं जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी पर भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जनपद में 329 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें 127 हेल्थ केयर वर्कर, 73 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 129 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई। वहीं 4422 किशोर, 6159 युवा, 1521 बुजुर्ग व 45 वर्ष से ऊपर के 2614 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 13935 को द्वितीय डोज लगाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, सरकारी कर्मचारी, चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिकों एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन का द्वितीय डोज लगा है उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा किशोर, युवा, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, बुजुर्गों को प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने वंचति लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed