फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   43 including ncc cadet found corona positive

एनसीसी कैडेट समेत 43 मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 15 Feb 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
43 including ncc cadet found corona positive
एनसीसी कैडेट समेत 43 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

देवरिया। सदर विकास खंड का का निवासी एनसीसी कैडेट समेत 43 लोग मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एनसीसी कैडेट के परिवार में सात लोग हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 137 हो गई है।
खांसी व सांस फूलने पर सदर ब्लॉक की एक महिला ने जांच कराई तो वह पॉजिटिव मिलीं। उनके परिवार में छह सदस्य हैं। तीन दिन से बीमार इसी ब्लाक का एक व्यक्ति जांच में कोरोना संक्रमित मिला। उनके परिवार में आठ लोग हैं। शहर के एक मोहल्ले के व्यक्ति को इलाज के लिए जाना था। उसने जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। उनके परिवार में पांच लोग हैं। शहर की एक महिला को पेट में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में वह संक्रमित मिली। परिवार में दो लोग हैं। रुद्रपुर ब्लाक की दो किशोरियां व एक महिला पॉजिटिव मिली है। भाटपाररानी ब्लाक का एक किशोर वैक्सीन लगवाने पहुंचा। जांच में संक्रमित मिला। परिवार में पांच लोग हैं। लार ब्लाक की दो महिला व एक युवक जांच में पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना ब्लाक की एक किशोरी चर्म रोग के इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, जहां जांच में संक्रमित मिली। गौरीबाजार क्षेत्र की एक महिला एक व्यक्ति का इलाज कराने गोरखपुर गई थी। वहां जांच में पॉजिटिव मिली। इसी क्षेत्र का पीलिया से पीड़ित एक व्यक्ति अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला। परिवार में दस लोग हैं। इसी ब्लाक का एक युवक किडनी का मरीज है। उसे इलाज के लिए जाना है, जांच कराने पर पॉजिटिव मिला। भलुअनी ब्लाक की एक किशोरी ने कैंप में जांच कराई, तो संक्रमित मिली। परिवार में चार लोग हैं। इसी ब्लाक का एक युवक वैक्सीन लगवाने पहुंचा, जहां जांच में पॉजिटिव मिला। सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला सर्दी होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 111 लोग
जनपद में अब तक 22555 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 22190 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 111 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन में 17 लोग आज ठीक हुए हैं। गैर जनपदों के अलग-अलग चिकित्सालयों में 26 लोगों का इलाज हो रहा है। यहां एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

कोविड संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में 43 पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 137 है। पॉजिटिव केस के बदले कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। कोरोना के प्रति लोगों को सजग रहने की जरूरत है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed