फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4284 came deoria by shramik special train

तीन ट्रेनों से 4284 लोग आए, 420 बच्चे रहे शामिल

Tue, 12 May 2020 08:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
4284 came deoria by shramik special train
रेलवे स्टेशन देवरिया पर श्रमिकों को लेकर आई स्पेशल ट्रेन के बाद स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : DEORIA
तीन ट्रेनों से 4284 लोग आए, 420 बच्चे रहे शामिल
विज्ञापन

तीसरी ट्रेन मंगलवार की भोर में तीन बजे पहुंची, सभी यात्री गए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 4284 मजदूर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसमें 420 बच्चे भी शामिल हैं। थर्मल स्क्रीनिंग, रजिस्ट्रेशन के बाद सभी को उनके घर तक भेज दिया गया। सोमवार की देर शाम शुरू हुआ आने का क्रम मंगलवार की सुबह तक चलता रहा।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन सूरत से वाराणसी के रास्ते पौने आठ बजे 1338 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें 138 बच्चे शामिल रहे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग, पंजीकरण और भोजन देने के बाद सभी को बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया। इसके बाद सूरत से ही दूसरी ट्रेन गोरखपुर के रास्ते रात 10 बजे पहुंची। इसमें कुल 1627 यात्री सवार थे। बच्चों की संख्या 183 थी। इस ट्रेन के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक से हटाने के बाद भटनी की तरफ से तीसरी ट्रेन मंगलवार की सुबह तीन बजे बड़ौदा से यात्री लेकर पहुंची। इस ट्रेन में 1319 लोग सवार थे। बच्चों की संख्या 99 रही। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग, पंजीकरण और भोजन देने के बाद बस में बैठाने में सुबह के सात बजे गए। सभी यात्रियों के चले जाने के बाद जिला प्रशासन और रेल प्रशासन के जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली। डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सीओ रुद्रपुर अंबिका प्रसाद, रेलवे वाराणसी मंडल के डीसीआई राजाराम, स्टेशन अधीक्षक परशुराम तिवारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय, सदर कोतवाल टीजे सिंह, महिला थाने की इंस्पेक्टर शोभा सिंह सोलंकी, भलुअनी एसओ राजेश सिंह, खुखुंदू एसओ श्यामसुंदर तिवारी, टीएसआई रामवृक्ष यादव समेत तमाम पुलिसकर्मी रात भर व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन

स्टेशन पर भव्य व्यवस्था देख गदगद हुए यात्री
बोले, काम-धंधा बंद था, यहां आने पर मिला सुकून
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 के चलते देश में हुए लॉकडाउन में हजारों की संख्या में मजदूर अन्य प्रदेशों में फंस गए थे। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अपने जिले या नजदीक तक पहुंचने पर उन्होंने राहत की सांस लिया। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर भव्य व्यवस्था देखकर यात्री खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने अन्य अधिकारियों संग रविवार को स्टेशन की व्यवस्था देखी। इसके बाद यहां सजाने का कार्य शुरू हो गया। 24 घंटे में स्टेशन परिसर को सजा दिया गया था। गेट भी भव्य बनाया गया था। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरने वाले यात्री यहां की व्यवस्था देखकर काफी गदगद थे। प्लेटफार्म पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और नाम-पता नोट किया गया। इसके बाद भोजन-नाश्ता लेकर यात्री बाहर निकले। यहां अपने-अपने जिले के लिए बने पंडाल में रजिस्ट्रेशन कराकर बस में सवार हो गए। सूरत घूमने गई एक युवती वहीं फंस गई थी। स्टेशन की व्यवस्था देखकर काफी खुश हुई। बोली कि लॉकडाउन के चलते लंबे समय से फंसे रहे। सरकार ने व्यवस्था कर यहां भेजा है। स्टेशन की व्यवस्था तो बहुत ही अच्छी है। यही बात अन्य यात्री भी कर रहे थे।

इन जनपदों के श्रमिक आए
देवरिया। सूरत से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन 09709 मेें गोरखपुर के 895 यात्रियों के साथ रामेश्वर नाम का एक यात्री था। बड़ौदा से आई 09717 नंबर की ट्रेन में सिद्धार्थनगर के 21, अंबेडकरनगर के 22, बलरामपुर के पांच, आजमगढ़ के 26, संतकबीरनगर के 65, महराजगंज के 44, कुशीनगर के 703, जौनपुर के दो, गोपालगंज के छह, देवरिया के 18, गोंडा के नौ, गोरखपुर के 131 और बस्ती के 164 यात्री सवार थे। वहीं, सूरत से चलकर आई तीसरी 09719 नंबर की ट्रेन में गोरखपुर के 323, संतकबीरनगर के 126, देवरिया के 240, बलिया के 56, आजमगढ़ के नौ, गोंडा के 59, कुशीनगर के 28, महराजगंज के 168, सिद्धार्थनगर के 53, बिहार के पश्चिमी चंपारण के दो, गाजीपुर के 14, रामपुर के दो, गाजियाबाद के दो, बाराबंकी के नौ, अयोध्या के 47, हमीरपुर के आठ, बस्ती के 17, कानपुर नगर के पांच, जौनपुर के 29, मऊ के तीन, सुल्तानपुर के नौ, लखीमपुर खीरी के दो, बिहार के गोपालगंज के तीन, प्रतापगढ़, अमेठी, बहराईच, अलीगढ़, रायबरेली, फतेहपुर और आगरा के एक-एक, अंबेडकरनगर के आठ और भदोही के छह यात्री बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed