{"_id":"5c9ba98abdec2214435fbddf","slug":"41553705354-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर ट्रेनरों ने सीखा मतदान कराने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर ट्रेनरों ने सीखा मतदान कराने का तरीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
नगर पालिका सभागार में हुआ मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनरों ने बुधवार को मतदान कराने की बारीकियां जानी। नगर पालिका सभागार में दो चरणों में हुए प्रशिक्षण में 160 मास्टर ट्रेनर शामिल हुए। अफसरों ने उन्हें ईवीएम-वीवी पैट की क्रियाविधि को भली-भांति समझने के निर्देश दिए, जिससे वह दूसरों को भी अच्छे से प्रशिक्षित कर सकें।
सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि खुद को परिपक्व बनाकर ही दूसरों को प्रशिक्षित कर सकते हैं। लिहाजा जो भी जानकारी मिले, उसे एकाग्रता के साथ ग्रहण करें। इससे किसी प्रकार की शंका नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि जब आप लोग यह सुनिश्चित कर लें कि ईवीएम और वीवी पैट की संचालन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई शंका नहीं है, तभी आप किसी और को भी इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय ने प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई जानकारी को बारीकी से बताया। प्रशिक्षण में पीडी डीआरडीए महेश नारायण पांडेय, उपायुक्त मनरेगा गजेंद्र तिवारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।